इस साल आईपीएल के 12वां सीजन खेला जा रहा है। हर साल करीब 2 महीनें तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलती है। इतने मैचों के बावजूद इस टूर्नामेंट में कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए जिन्होंने अव्वल दर्जे का फिटनेस दिखाते हुए अपनी टीम के लिए लगातार कई मैचों में शिरकत की है। ऐसे में आइये जानते है आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप5 खिलाड़ी।

Advertisement

सुरेश रैना

Advertisement

आईपीएल के किंग सुरेश रैना के नाम आईपीएल में एक टीम से लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। रैना ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के तरफ से लगातार 134 मैच खेले है। उन्होंने चेन्नई के लिए अपना पहला मैच साल 2018 में हुए आईपीएल में छोड़ा है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा साल 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए। रोहित ने उसके बाद आईपीएल का एक भी मैच नहीं छोड़ा था। लगातार 133 मैच खेलने के बाद आईपीएल 2019 में रोहित ने पंजाब के खिलाफ हुए मैच में टीम में शामिल नहीं हुए। मैच में रोहित चोटिल थे जिसके वजह से उन्हें ये मैच छोड़ना पड़ा।

Advertisement

विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने 12 साल एक ही टीम से खेल के गुजारे है। साल 2008 से आरसीबी के लिए लगातार मैच खेलने के बाद कोहली को आखिरकार साल 2017 में कंधे में चोट के कारण आईपीएल मैच छोड़ना पड़ा। विराट ने तब तक आईपीएल की शुरुआत से 129 मैच खेले लिए थे।

 
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की बागड़ोर संभाली है। धोनी साल 2010 में एल्बो इंजरी के कारण करीब 10 दिनों के लिए टीम चेन्नई का हिस्सा नहीं रहे और इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने टीम की कमान संभाली। वापसी के बाद धोनी ने साल 2010 से अभी तक लगातार 119 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई की है।

Advertisement

गौतम गंभीर

आईपीएल के शुरुआती 3 साल दिल्ली से खेलने के बाद गौतम गंभीर साल 2011 में केकेआर की टीम से जुड़े और साथ में उस टीम की कमान भी संभाली। साल 2011 से लेकर 2017 तक के आईपीएल तक गंभीर ने कोलकाता की टीम के लिए लगातार 108 मैच खेले। साल 2018 में गंभीर को दिल्ली ने खरीद लिया जिसके बाद एक टीम से लगातार मैचों में खेलने का यह सिलसिला भी टूट गया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार