भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में दो कीवी बल्लेबाजों ने अपनी धरती पर 4000 वनडे रन पूरे किए और सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। आइए जानते हैं इनके बारे में 

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

अपने देश में सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है। कोहली ने भारत में खेलते हुए 72 पारियों में अपने 4000 रन पूरे किए थे।


सचिन तेंदुलकर

वनडे क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने भारत में 4000 रन पूरे करने के लिए 92 पारियां खेली थी। 


मार्टिन गुप्टिल

Advertisement

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल तीसरे नंबर पर हैं। गुप्टिल ने 92 पारियों में अपने देश में 4000 रन पूरे किए थे। 


रॉस टेलर 

न्यूजीलैंड के सबसे सफल वनडे बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपने देश में 4000 वनडे रन पूरे करने के लिए थे 97 पारियां खेली। गुप्टिल और टेलर ने ही अपने देश के लिए यह कारनामा किया है। 


Advertisement

एमएस धोनी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सरजमीं पर 4000 वनडे रन पूरे करने के लिए 99 पारियां खेली थी।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार