भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होगा। दोनों टीमों का टेस्ट क्रिकेट इतिहास शानदार रहा है। भारत औऱ इंग्लैंड के बीच कुल 131 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लिश टीम को पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 50 और भारत ने 31 टेस्ट मैच जीते हैं, वहीं 50 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

Advertisement

सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट की 53 पारियों  में 51.73 की औसत से 2535 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 शतक और 13 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 193 रन रहा। 

 

जो रूट (Joe Root)

इंग्लैंड के जो रूट ने भारत के खिलाफ 25 टेस्ट की 45 पारियों में 55.86 की औसत से 2526 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 9 शतक और 12 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 218 रन रहा। तेंदुलकर को पछाड़ने के लिए रूट को सिर्फ 10 रन की दरकार है। 

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)

Advertisement

सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट मैच की 67 पारियों में 38.20 की औसत से 2483 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 4 शतक और 16 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 221 रन रहा।

एलिस्टर कुक (Alastair Cook)

एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैच की 54 पारियों में 47.66 की औसत से 2431 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 शतक और 9 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 294 रन रहा।

Advertisement

विराट कोहली (Virat Kohli)

Also Read: Live Score

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मैच की 50 पारियों में 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 235 रन रहा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार