टी-20 को गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का खेल माना जाता हैं और इस खेल का रोमांच और भी बढ़ जाता है जब बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के जमाते हैं। आइए जानते है आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 112 मैचों की 111 पारियों में कुल 292 छक्के लगाए हैं।

एबी डी विलियर्स

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने आईपीएल में 141 मैचों की 129 पारियों में कुल 187 छक्के जड़े हैं। एबी ने यह कारनामा दिल्ली तथा बैंगलोर की टीम के तरफ से खेलते हुए किया है।

Advertisement

एमएस धोनी

आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाजों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स तथा राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के तरफ से खेलते हुए 175 मैचों की 158 पारियों में कुल 186 छक्के जड़े हैं।

Advertisement

सुरेश रैना

आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज सुरेश रैना ने चेन्नई सुपरकिंग्स तथा गुजरात लायंस के तरफ से 176 मैचों की 172 पारियों में कुल 185 छक्के लगाने का कारनामा किया हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा

भारत के ओपनर रोहित शर्मा ने आईपीएल में 173 मैचों की 168 पारियों में कुल 184 छक्के लगाए हैं। रोहित ने ये छक्के मुंबई इंडियंस तथा डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए जड़े हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार