Top 5 Batter With Most International Runs in 2025:ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मेलबर्न टेस्ट की समाप्ति के साथ ही साल 2025 में पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट का कैलेंडर समाप्त हो गया। बल्लेबाजों के लिहाज से यह साल 2025 ठीकठाक रहा और कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली। आइए जानते हैं साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों के बारे हैं।

Advertisement

शुभमन गिल

Advertisement

साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 35 मैच में 42 पारियों में 1764 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 शतक और 3 अर्धशतक जड़े, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 269 रन रहा।

शाई होप

दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप ने 42 इंटरनेशनल मैच की 50 पारियों में 1760 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं और उनका बेस्ट स्कोर 140 रन रहा है।

जो रूट

Advertisement

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 मैच की 33 पारियों में 1613 रन बनाए। बता दें कि वह इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेलते। उन्होंने इस दौरान 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं,जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन रहा।

ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 39 मैच की 46 पारियों में 1585 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 8 अर्धशतक हैं, जिसमें 169 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

Advertisement

आगा सलमान

पाकिस्तान के टी-20 इंटरनेशनल कप्तान आगा सलमान ने 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 56 मैच की 58 पारियों में 1569 रन बनाए। इसमें उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 134 रन रहा।

 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार