इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। इस सीज़न भी क्रिकेट फैंस को खूब चौके छक्के देखने को मिलेंगे, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 5 खिलाड़ियों के नाम जिनका आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतर बॉलिंक इकोनॉमी रेट रहा है। इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है।

Advertisement

5. सुनील नारायण (Sunil Narine)

Advertisement

कैरेबियाई स्टार गेंदबाज़ सुनील नारायण दुनिया के सबसे बेहतर स्पिन गेंदबाज़ों में से एक हैं। नारायण ने आईपीएल में भी अपनी गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। इस दाएं हाथ के गेंदबाज़ का आईपीएल में इकोनॉमी रेट महज 6.63 का रहा है। यानी नारायण अपने एक ओवर में सिर्फ 6 से 7 रन खर्चे करते हैं। सुनील नारायण आईपीएल में कुल 148 मकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 152 विकेट चटकाए हैं।

4. ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मैक्ग्रा ने आईपीएल में 14 मुकाबले खेले जिसके दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.61 का रहा। लंबे कद का यह गेंदबाज़ काफी सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाज़ी किया करता था। मैक्ग्रा काफी कंजूस गेंदबाज़ थे और ऐसा ही उनके आईपीएल करियर में भी देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में मैक्ग्रा ने 12 विकेट चटकाएं हैं।

3. अनिल कुंबले (Anil Kumble)

Advertisement

महान स्पिनर अनिल कुंबले इस लिस्ट में शामिल एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। अनिल कुंबले ने 42 आईपीएल मुकाबले खेले जिसके दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.58 रहा। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने कुल 45 विकेट चटकाए हैं। अब वह एक कोच के तौर पर आईपीएल से जुड़े हुए हैं।

2. डेनियल विटोरी (Daniel Vettori)

Advertisement

न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज़ डेनियल विटोरी आईपीएल में सबसे बेहतर इकोनॉमी रेट रखने के मामले में दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। विटोरी का आईपीएल बॉलिंग इकोनॉमी रेट 6.56 का रहा है। उन्होंने कैश रिच लीग आईपीएल में 27 मैचों में कुल 21 विकेट चटकाए हैं। डेनियल विटोरी न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

1. राशिद खान (Rashid Khan)

Advertisement

अफगानी स्टार राशिद खान इस लिस्ट के टॉप पर विराजमान हैं। जी हां, राशिद ही वह खिलाड़ी हैं जिनका आईपीएल में सबसे बेहतर बॉलिंग इकोनॉमी रेट है।

राशिद खान ने अब तक आईपीएल में कुल 92 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने कुल 112 विकेट चटकाए हैं। उनका इकोनॉमी रेट महज 6.38 का रहा है। आईपीएल 2023 में राशिद गुजरात टाइटंस की जर्सी में जलवे बिखेरते नज़र आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार