India vs England Test Records: 20 जून से हेंडिग्ले में भारत औऱ इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की शुरूआत होगी। दोनों ही टीमों का टेस्ट इतिहास बहुत ही शानदार रहा है, भारत ने इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही साल 1932 में खेला था। आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज।

Advertisement

ग्रामह गूच- 333 रन

Advertisement

भारत इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ग्राहम गूच के नाम दर्ज है। गूच ने जुलाई 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में हुए मुकाबले में 485 गेंदों में 333 रन की पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 43 चौके और 4 छक्के आए थे। 

करुण नायर- 303 रन

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले मे 381 गेंदों में नाबाद 303 रन की पारी खेली थी, जिसमें 32 चौके औऱ 4 छक्के जड़े थे। बता दें कि नायर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2017 में खेला था और अब वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। 

एलिस्टर कुक

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान औऱ दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अगस्त 2011 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में 545 गेंदों में 294 रन की पारी खेली थी, जिसमें 33 चौके जड़े थे। यह कुक के करियर की सबसे बड़ी पारी भी है। 

जेफ्री बॉयकॉट

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट ने जून 1967 में भारत के खिलाफ लीड्स में खेले गए टेस्ट मैच में 555 गेंदों में नाबाद 246 रन की पारी खेली थी, जिसमें 30 चौके और 1 छक्का जड़ा था। यह बॉयकॉट के टेस्ट करियर की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। 

Advertisement

इयान बेल

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने भारत के खिलाफ अगस्त 2011 द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में 364 गेंदों में 235 रन की पारी खेली थी, जिसमें 23 चौके और 2 छक्के शुमार थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली भी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर ही हैं। उन्होंने दिसंबर 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में 340 गेंदों में 25 चौके और 1 छक्का जड़कर 235 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार