वनडे एशिया कप के इतिहास में खेली गई 5 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां, यहां देखें पूरी लिस्ट।

Advertisement

5. शोएब मलिक: 143 बनाम भारत (2004)

Advertisement

शोएब मलिक ने 2004 एशिया कप में भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 127 गेंदों में 143 रनों की पारी खेली थी। उनके शानदार शतक के दम पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में विकेट गवाकर 241 रन ही बना पाई। 

4. मुश्फिकुर रहीम: 144 बनाम श्रीलंका (2018) 

एशिया कप 2018 में मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 150 गेंदों में 144 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी के दम पर बांग्लादेश ने 261 रन बनाए थे, जिसके बाद गेंदबाजों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और श्रीलंका को सिर्फ 124 रनों पर ढेर कर दिया।

Advertisement

3. यूनिस खान: 144 बनाम हॉन्ग-कॉन्ग (2004)

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनिस खान ने 2004 एशिया कप में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 122 गेंदों में 144 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 343 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में हॉन्ग-कॉन्ग की टीम 44.1 ओवर में 165 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 

 
Advertisement

2. बाबर आजम: 151 बनाम नेपाल (2003)

एशिया कप (2023) के मौजूदा संस्करण में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ हुए मुकाबले में 131 गेंदों में 151 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने 50 ओवर में 342 बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 238 रनों के विशाल अंतर से हार गई।

1. विराट कोहली: 183 बनाम पाकिस्तान (2012)

Advertisement

Also Read: Live Score

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। कोहली ने  2012 एशिया कप में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में खेले गए मुकाबले में 148 गेंदों में 183 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 22 चौके और 1 छक्का जड़ा था। कोहली की इस पारी के दम पर भारत ने 330 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार