दुनिया की सबसे मशहूर टी-20 लीग आईपीएल अपने ताबड़तोड़ क्रिकेट के लिए जानी जाती है। मैदान पर जब खिलाड़ी के बल्ले से चौकों-छक्कों की बरसात होती है तो इस लीग के मुकाबलों का रोमांच दोगुना हो जाता है। आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से होने वाली है, ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस टूर्नामेंट में लगे 5 सबसे लंबे छक्कों के बारे में 

Advertisement

एल्बी मोर्केल (Albie Morkel)

Advertisement

आईपीएल में सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका एल्बी मोर्केल के नाम है। मोर्केल ने आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के खिलाफ 125 मीटल लंबा छक्का मारा था। उनका यह रिकॉर्ड 13 साल बाद भी कायम है। 

प्रवीण कुमार (Praveen Kumar)

इस लिस्ट में दूसरा नाम थोड़ा चौंकाने वाला है। प्रवीण कुमार ने आईपीएल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंद पर 124 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। मलिंगा इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विख्यात रॉबिन उथप्पा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए आईपीएल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 120 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। 

Advertisement

रॉस टेलर (Ross Taylor)

न्यूजीजैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने आईपीएल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे अपने ही देश के जैकब ऑरम की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार