आईपीएल के 11वे सीजन में कई नए रिकॉर्ड बने और टूटे, बहुत सारे नए खिलाडी उभरकर आए और कई बड़े खिलाड़ी फ्लॉप रहे | उसी बीच एक रिकॉर्ड ऐसा भी हैं आईपीएल में हर साल गेंद और बल्ले के बीच रोमांचक लड़ाई देखने को मिलती हैं| इस सीजन में बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे और गेंदबाजों की धुलाई हुई। आइए जानते हैं आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

सिद्धार्थ कॉल 

Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज़ सिद्धार्थ कॉल आईपीएल शुरुआती मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बलबूते टीम इंडिया में जगह बनाई। लेकिन आईपीएल के अंत तक आते आते वह आईपीएल 2018 ही नहीं बल्कि लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  कॉल ने हैदराबाद के लिए 17 मैच खेलते हुए 26.04 की औसत और 8.84 की इकोनमी रेट से 547 रन खाए। 

ड्वेन ब्रावो 

टी-20 क्रिकेट मे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो की इस साल विरोधी टीम के बल्लेबाजों की खूब पिटाई की। ब्रावो ने 16 मैचों में 38.07 की औसत और 9.96 की इकोनमी रेट से 533 रन लुटाए। 

जयदेव उनादकट 

Advertisement

जयदेव उनादकट जो इस साल के सबसे महंगे गेंदबाज़ थे, वह इस आईपीएल में अपनी छवि के अनुसार प्रदर्शन करने में असफल रहे।  जिसकी वजह से उनका नाम भी इस सूची में देखा जा सकता हैं। दो साल बाद आईपीएल में वापसी केर रही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होने 15 मैच में 44.18 की औसत और 9.65 की इकोनमी रेट से 486 रन लुटाए।

 सुनील नारायण 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण ने इस सीजन भी एक सफल ओपनर के तौर उभरकर बहुत सुर्खिया बटोरी हैं लेकिन उधर गेंदबाज़ी में इस साल उनका रंग कुछ फीका रहा। उन्होंने  16 मैच में 27.47 की औसत और 7.65 के इकोनमी रेट से 467 रन खाए। 

ट्रेंट बोल्ट 

दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट इस साल दिल्ली की टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, लेकिन उतने ही मेहेंगे भी साबित हुए। बोल्ट ने 14  मैचों में 25.88 की औसत और 8.84 की इकोनमी रेट से 466 रन खाए। 

Advertisement

(जसविंदर सिंह/ CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार