इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच गेंदबाज़ों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के एक मैच में सर्वाधिक रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

5. बासिल थम्पी (Basil Thampi): भारत के अनकैप्ड बॉलर बासिल थम्पी साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। इस सीजन उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे बुरा स्पेल डिलीवर किया जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज़ों ने उनके 4 ओवर में पूरे 70 रन ठोके। इस मैच में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 17.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए थे, जिस वज़ह से वो इस लिस्ट में शामिल हैं।

Advertisement

4. मोहित शर्मा (Mohit Sharma): भारत के जाने माने तेज गेंदबाज़ मोहित शर्मा जो कि IPL टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और किंग्स इलेवन पंजाब जैसी टीमों का हिस्सा रहे, वो भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने अपने 4 ओवर में 18.25 की इकोनॉमी से 73 रन लुटाए थे।

3. विलियम ओ'रूर्के (Will O'Rourke): न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज़ विलियम ओ'रूर्के साल 2025 के आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे और मयंक यादव की इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर स्क्वाड में शामिल हुए थे। ये उनका आईपीएल डेब्यू सीजन था, जो कि बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में विलियम ओ'रूर्के की इकोनॉमी 12.77 की रही और उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट हासिल किए। इसी बीच एक मुकाबले में RCB के बल्लेबाज़ों ने विलियम ओ'रूर्के के कोटे के चार ओवर में पूरे 74 रन ठोके।

2. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami): शायद किसी को यकीन भी नहीं होगा कि इस शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में मोहम्मद शमी भी मौजूद हैं। भारत के इस दिग्गज बॉलर ने साल 2025 में ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने अपने स्पेल के चार ओवर में बिना कोई सफलता हासिल किए 75 रन लुटाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer): आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डालने का शर्मनाक और अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लैंड के रफ्तार के सौदागर जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज है। उन्हें साल 2025 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने आड़े हाथ लिया था और 4 ओवर में पूरे 76 रन ठोक दिए थे। जान लें कि वो साल 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और SRH के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 19 की इकोनॉमी से रन लुटाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार