Top-5 Players With Most Runs For India In T20 World Cup History: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 07 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया।

Advertisement

5. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir): भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2007 से साल 2012 तक देश के लिए कुल 21 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले जिसकी 20 पारियों में उन्होंने 26.2 की औसत और 4 अर्धशतक के साथ 524 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा है।

Advertisement

4. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni): भारत के सबसे महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी इस खास लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। MS ने साल 2007 से लेकर साल 2016 तक टी20 वर्ल्ड कप में देश के लिए कुल 33 मुकाबले खेले, जिनकी 29 पारियों में उन्होंने बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 529 रन बनाए। बताते चलें कि MS Dhoni टीम इंडिया के लिए फिनिशर का रोल निभाते थे, ऐसे में उनका इस लिस्ट में होना काफी बड़ी बात है।

3. युवराज सिंह (Yuvraj Singh): भारत के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। युवी ने साल 2007 से लेकर साल 2016 तक टीम इंडिया के लिए कुल 31 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले और इस दौरान 28 इनिंग में बैटिंग करते हुए लगभग 130 की स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए। बताते चलें कि उन्होंने साल 2007 में इंग्लिश बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड को 6 गेंदों पर 6 छक्के भी मारे थे।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma): भारतीय टीम के हिटमैन जिनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने साल 2024 का वर्ल्ड कप जीता, वो इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि रोहित ने साल 2007 से लेकर साल 2024 तक देश के लिए कुल 47 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले जिनके दौरान उन्होंने 44 पारियों में बल्लेबाज़ी की और 12 अर्धशतक के दम पर पूरे 1220 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. विराट कोहली (Virat Kohli): आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में देश के लिए साल 2012 से लेकर साल 2024 तक  35 मैचों की 33 पारियों में 1292 रन ठोके। खास बात ये है कि इस दौरान किंग कोहली ने 58.72 की बेमिसाल औसत से रन जोड़े और 15 अर्धशतक भी लगाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार