क्रिकेट के खेल में हर खिलाड़ी के लिए शतक जड़ना हमेशा खास होता है। वनडे क्रिकेट के अब तक के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने अपने टीम के लिए शतकों का अंबार लगाया है, जैसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भारत के लिए, रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया और क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए। लेकिन क्या आपको पता है कि वनडे इतिहास में किसी टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट की टॉप-5 टीमों के बारे में

Advertisement

1. भारत

Advertisement

भारतीय टीम के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। भारत के 39 खिलाड़ियों ने मिलाकर इस फॉर्मेट में आजतक कुल 295 शतक जड़े हैं। जिसमें 100 से ज्यादा शतक तीन खिलाड़ियों, सचिन तेंदुलकर (49), विराट कोहली (43) औऱ रोहित शर्मा (29) ने ही जड़े हैं।   

2. ऑस्ट्रेलिया

वनडे इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट मे दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के 49 खिलाड़ियों ने मिलकर इस फॉर्मेट में 235 शतक जड़े हैं। जिसमें रिकी पोटिंग (29), डेविड वॉर्नर (18), मार्क वॉ (18), एरॉन फिंच (17), एडम गिलक्रिस्ट (16) और स्टीव स्मिथ (11) ने मिलकर ही 100 से ज्यादा वनडे शतक जड़े हैं। 

3. पाकिस्तान

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 42 खिलाड़ियों ने मिलकर अब तक वनडे क्रिकेट में 207 शतक जड़े हैं। पाकिस्तान के लिए पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर ने सबसे ज्यादा 20 शतक जड़े हैं। इसके अलावा 15 शतक के साथ मोहम्मद यूसुफ दूसरे और मौजूदा कप्तान बाबर आजम 13 शतक के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 

4. वेस्टइंडीज

Advertisement

पहला वनडे वर्ल्ड जीतने वाली वेस्टइंडीज चौथे नंबर पर है। कैरेबियाई टीम के 42 खिलाड़ियों ने मिलकर इस फ़ॉर्मेट में 188 शतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए सबसे सबसे ज्यादा शतक के मामले में क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 25 शतक जड़े हैं। दूसरे नंबर पर महान ब्रायन लारा है, जिनके नाम 19 शतक दर्ज हैं।  

5. साउथ अफ्रीका

Advertisement

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए अब तक 30 खिलाड़ियों ने मिलकर वनडे क्रिकेट में 184 शतक जड़े हैं। साउथ अफ्रीका के लिए पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने सबसे ज्यादा 27 शतक जड़े हैं। एबी डी विलियर्स 25 वनडे शतक के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 

(नोट: यह आंकड़े 22 मई 2021 तक के हैं)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार