ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने 5000 रन पूरे कर लिए। आइए जानते हैं सबसे तेज भारत के लिए यह मुकाम हासिल करने वाले टॉप 6 बल्लेबाज।

Advertisement

सुनील गावस्कर

Advertisement

भारत के तरफ से सबसे कम पारियों में 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले बल्लेबाजों में लिटिल मास्टर "सुनील गावस्कर" सबसे आगे हैं। गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 सितंबर साल 1979 को बैंगलोर के मैदान पर 95 पारियों में अपने टेस्ट करियर के 5000 रन पूरे किए हैं।

 

वीरेंद्र सहवाग

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 99 पारियों में 5000 रनों के आंकड़े को छुआ हैं। उन्होंने यह कारनामा 31 जुलाई 2008 को गाले के मैदान पर किया था।

 

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 16 फरवरी साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर 103 पारियों में अपने टेस्ट करियर के 5000 रन पूरे किए हैं।

 

विराट कोहली

Advertisement

टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 5000 रन 105 पारियों में पूरे किए हैं। उन्होंने यह कारनामा 2 दिसंबर साल 2017 को श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर किया।

 

राहुल द्रविड़

Advertisement

मिस्टर भरोसेमंद यानी राहुल द्रविड़ ने 22 अगस्त साल 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के मैदान पर 108 पारियों में अपने टेस्ट करियर के 5000 रन बनाएं हैं।

 

चेतेश्वर पुजारा 

Advertisement

भारत के जबरदस्त मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने पूर्व शानदार भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी करते हुए 108 पारियों में ही अपने करियर के 5000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने यह आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर छुआ।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार