Who Is Rai Benjamin: राय बेंजामिन शनिवार (10 अगस्त) को पहली बार ओलंपिक चैंपियन बने, उन्होंने अमेरिका के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। ओलंपिक में धावक के रूप में बेंजामिन की जीत मिली लेकिन उनका नाम क्रिकेट की दुनिया में सुर्खिया में हैं। बेंजामिन का क्रिकेट के साथ खास रिश्ता है, आइए बताते हैं क्या?

Advertisement

कौन है राय बेंजामिन

Advertisement

राय बेंजामिन एक अमेरिकी धावक हैं जिन्होंने ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। 27 साल के बेंजामिन ने पिछले चैंपियन और वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक कार्स्टन वारहोम को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बेंजामिन ने 46.46 सेकंड का समय लेकर दौड़ पूरी की और अपने करियर में पहली बार ओलंपिक गोल्ड जीता।

वह 400 मीटर बाधा दौड़ को सबसे तेज पूरी करने के मामले में दूसरे सबसे तेज धावक हैं। उन्होंने 46.17 सेकंड में यह मुकाम हासिल कर टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

क्रिकेट से है खास रिश्ता

राय एंटीगुआ और बारबूडा के पूर्व क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन के बेटे हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 21 टेस्ट औऱ 85 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 61 और 100 विकेट दर्ज हैं। विंस्टन ने वेस्टइंडीज के लिए 1987 और 1992 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया।

Advertisement

राय भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेट की तरफ गए और तेज गेंदबाज, लेकिन उन्होंने आगे जाकर ट्रैक एंड फील्ड को करियर के तौर पर चुना।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार