World Test Championship 2025 Final Squads Venue and Live streaming : ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 11 जून से शुरू होगा। पैट कमिंस की टीम खिताब बचाने उतरेगी, जबकि बावुमा की टीम दो दशकों बाद ICC ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement

मैच डिटेल्स

Advertisement

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

तारीखें: 11-15 जून, 2025 (रिजर्व डे: 16 जून)

वेन्यू: लॉर्ड्स, लंदन

शुरुआत का समय:भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे

Advertisement

टीमें 

साउथ अफ्रीका: टोनी डी जॉर्जी, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन यात्रा रिजर्व: ब्रेंडन डॉगेट।

Advertisement

साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का सफर

मैच खेले: 12

जीत: 8

Advertisement

हार: 3

ड्रॉ: 1

पॉइंट्स: 100

Advertisement

पीसीटी: 69.44%

साउथ अफ्रीका ने की शुरूआत अपनी धरती पर भारत के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रही सीरीज से हुई। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के हाथों 2-0 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को उसके घर में 1-0 से हराया और फिर बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों टीमों के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीती। 

पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट जीतकर साउथ अफ्रीका ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। बाद में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीती और लगातार सात मैच जीतकर अंत में टेबल टॉपर के रूप में क्वालीफाई किया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का सफर

मैच खेले: 19

जीत: 13

Advertisement

हार: 4

ड्रॉ: 2

पॉइंट्स: 154

Advertisement

पीसीटी: 67.54%

फाइनल तक के ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2-2 पर ड्रॉ करने के साथ शुरू हुई। इसके बाद पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से रौंदा लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुई। इसके बाद न्यूजीलैंड को उसकी सरजमीं पर 2-0 से हराया और भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीतकर अपनी जगह पक्की की। इसके बाद श्रीलंका को उसके यहां 2-0 से हराया। 

कौन हो सकते हैं तुरुप का इक्का

Advertisement

साउथ अफ्रीका: कागिसो रबाडा

आईसीसी रैंकिंग के नंबर 2 गेंदबाज कागिसो रबाडा साउथ अफ्रीका के लिए अहम साबित हो सकते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका को फाइनल में पहुंचने में अहम रोल निभाया और WTC 2023-25 चक्र में  10 टेस्ट में 47 विकेट लिए। 19.97 की औसत से उन्होंने तीन बार पारी में पांच विकेट लिए। इंग्लैंड की धरती पर भी रबाडा का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने यहां खेले गए छह टेस्ट में 30 विकेट लिए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया- ट्रैविस हेड

Advertisement

मौजूदा WTC चक्र में बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी 19 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 11 मैच में तीन शतकों समेत 1177 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया। बल्लेबाजों में शामिल 8वें नंबर पर काबिज हेड का इंग्लैंड में प्रदर्शन अच्छा है। हेड ने इंग्लैंड में 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 734 रन बनाए हैं। 2023 में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में हेड ने अहम रोल निभाया था औऱ 163 रन की पारी खेलकर भारत की जीत का सपना तोड़ा था। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के अंपायर और मैच रेफरी कौन?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के लिए न्यूजीलैंड के क्रिस गैफेनी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में रेफरी की जिम्मेदारी जवागल श्रीनाथ निभाएंगे। वहीं नितिन मेनन को इस मुकाबले के लिए चौथे अंपायर की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा इंग्लैंड के रिचर्ड केटलब्रो टीवी अंपायर की भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिए प्राइज मनी

विजेता (ऑस्ट्रेलिया/साउथ अफ्रीका): 3,600,000 यूएस डॉलर

Advertisement

रनर-अप (ऑस्ट्रेलिया/साउथ अफ्रीका): 2,160,000 यूएस डॉलर

तीसरा स्थान (भारत): 1,440,000 यूएस डॉलर

चौथा स्थान (न्यूजीलैंड): 1,200,000 यूएस डॉलर

Advertisement

पांचवां स्थान (इंग्लैंड): 960,000 यूएस डॉलर

छठा स्थान (श्रीलंका): 840,000 यूएस डॉलर

सातवां स्थान (बांग्लादेश): 720,000 यूएस डॉलर

Advertisement

आठवां स्थान (वेस्टइंडीज): 600,000 यूएस डॉलर

नौवां स्थान (पाकिस्तान): 480,000 यूएस डॉलर

कहां देख सकेंगे साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत में इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर और जियोस्टार की एप पर फैंस इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार