यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक,तोड़ा केएल राहुल और पैट कमिंस का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार (11 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। जायसवाल ने 47 गेंदों में 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन बनाए। अपनी अर्धशतकीय पारी में जायसवाल ने 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जायसवाल ने इस मामले में केएल राहुल औऱ पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14-14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

जायसवाल ने नितीश राणा द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर में 26 रन बनाए। जो आईपीएल पारी के पहले ओवर में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम था। श़ॉ ने आईपीएल 2021 में शिवम मावी के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 24 रन बनाए थे।

जायसवाल आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पारी की पहली दो गेंद पर छक्के जड़े हैं। इससे पहले 2019 में आरसीबी के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने यह कारनामा किया था।

2.5 ओवर में किया ये कमाल

टीम के 2.5 ओवर में ही जायसवाल ने अर्धशतक का आंकड़ा छू लिया था। यह सबसे तेज है जब किसी बल्लेबाज आईपीएल पारी में अर्धशतक पूरा किया है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए केएल राहुल ने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टीम के 2.5 ओवर के खेल तक 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस सीजन जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह 12 मैच में 52.27 की औसत और 167.15 की स्ट्राईक रेट से 575 रन बना लिए हैं। जिसमें उन्होंने चार अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। उनका बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है।

Advertisement

तोड़ा ईशान किशन का रिकॉर्ड

इसके साथ ही जायसवाल बतौर अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ईशान किशन ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 516 रन बनाए थे। अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन का कीर्तिमान शॉन मार्श के नाम दर्ज है, जिन्होंने आईपीएल 2008 में 616 रन बनाए थे। जायसवाल के पास आगामी मुकाबलों में इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचने का मौका होगा।

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को 30 रन के कुल स्कोर पर जोस बटलर के रूप में पहला झटका लगा। जायसवाल ने कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की विजयी साझेदारी की। जिसके चलते राजस्थान ने 13.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

राजस्थान आईपीएल में सबसे तेज 150 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर डेक्कन चार्जर्स की टीम पर है। 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में डेक्कन चार्जर्स की टीम ने सिर्फ 12 ओवर में 155 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार