विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास शनिवार को अन्द्रेई रुब्लेव को हराकर अस्ताना ओपन के फाइनल में पहुंच गए। सितसिपास का यह छठा टूर लेवल फाइनल है।
Advertisement
यूनान के सितसिपास ने दो घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में पांचवीं सीड रुब्लेव को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया।
Advertisement
सितसिपास ने इस जीत से रुब्लेव के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 6-4 कर लिया है।
Also Read: Live Cricket Scorecard
सितसिपास का रविवार को होने वाले फाइनल में नोवाक जोकोविच या दानिल मेदवेदेव से मुकाबला होगा।