पहले एटीएक्स ओपन को नया डब्लूटीए एकल चैंपियन मिलना तय है क्योंकि मार्टा कोस्ट्युक और वारवरा ग्राचेवा ने अपने पहले करियर फाइनल में प्रवेश किया है। कॉस्ट्युक और ग्राचेवा ने अपने सेमीफाइनल में क्रमश: डेनियल कोलिन्स और कैटी वोलिनेट्स को हराया।

Advertisement

पहले सेमीफाइनल में आठवीं सीड यूक्रेन की कॉस्ट्युक ने चौथी सीड अमेरिका की कोलिन्स को 6-4, 6-3 से पराजित किया। 20 वर्षीय कॉस्ट्युक टूर लेवल पर अपने पिछले चार सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पायीं।

Advertisement

कॉस्ट्युक ने यहां 2022 की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनलिस्ट कोलिन्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 84 मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने सात ब्रेक अंकों में चार बार कोलिन्स की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस सिर्फ एक बार गंवाई।

दूसरे सेमीफाइनल में 22 वर्षीय ग्राचेवा ने 21 वर्षीय वोलिनेट्स को तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 5-7, 6-4 से पराजित किया और फाइनल में पहुंच गयीं।

निर्णायक सेट में 2-4 से पिछड़ने के बावजूद ग्राचेवा ने लगातार चार गेम जीते और दो घंटे 24 मिनट में मैच समाप्त किया। उनका पिछले सेमीफाइनल 2021 में शिकागो में था।

दूसरे सेमीफाइनल में 22 वर्षीय ग्राचेवा ने 21 वर्षीय वोलिनेट्स को तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 5-7, 6-4 से पराजित किया और फाइनल में पहुंच गयीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार