वेलावन सेंथिलकुमार ने 'बुडापेस्ट ओपन 2026' में भारत का परचम लहराया। सेंथिलकुमार ने खिताबी मैच में हंगरी के बालाज फार्कस को 3-0 से मात देकर पीएसए स्क्वैश टूर खिताब जीता।
आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने नौवीं वरीयता प्राप्त घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी के विरुद्ध सीधे गेम में 11-4, 11-2, 11-3 से जीत हासिल की। इसी के साथ वर्ल्ड नंबर 54 खिलाड़ी ने 43,500 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले पीएसए कॉपर-लेवल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
फार्कस के खिलाफ यह उनकी तीसरी भिड़ंत थी। 'हेड-टू-हेड' के मामले में सेंथिलकुमार अब 2-1 से आगे हैं। साल 2019 में फार्कस ने भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल की थी, जिसके बाद सेंथिलकुमार ने साल 2024 में इस खिलाड़ी के विरुद्ध अपनी पहली जीत दर्ज की थी।
28 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के विल साल्टर के खिलाफ सीधे गेम में 11-9, 11-6, 11-5 से जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की। इसके बाद जर्मनी के पांचवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी राफेल कैंड्रा के खिलाफ कड़ी मशक्कत करते हुए 11-9, 6-11, 11-7, 11-2 से जीत हासिल की।
बुधवार रात, आठवीं वरीयता प्राप्त वेलावन सेंथिलकुमार ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के वर्ल्ड नंबर 18 खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त ईन यो एनजी को 11-2, 11-9, 11-8 से मात देकर सभी को चौंका दिया था।
28 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के विल साल्टर के खिलाफ सीधे गेम में 11-9, 11-6, 11-5 से जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की। इसके बाद जर्मनी के पांचवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी राफेल कैंड्रा के खिलाफ कड़ी मशक्कत करते हुए 11-9, 6-11, 11-7, 11-2 से जीत हासिल की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे बाद वेलावन सेंथिलकुमार ने गुरुवार शाम खेले गए सेमीफाइनल में हमवतन और तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वीर चोटरानी को 9-11, 11-8, 11-7, 1-11, 12-10 से मात देकर अपने 15वें पीएसए टूर फाइनल में जगह बनाई थी।