शटलर प्रमोद भगत ने टोक्यो में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के नीतीश कुमार को हराकर एकल स्वर्ण का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने मेन्स डबल्स इवेंट में मनोज सरकार के साथ सिल्वर भी जीता।

Advertisement

प्रमोद भगत ने हमवतन नितेश कुमार को 53 मिनट में 21-19, 21-19 से हराकर पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मैच में कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन प्रमोद ने शानदार खेल दिखाया और नितेश के हर शॉट का जवाब उन्होंने बखूबी दिया।

Advertisement

पुरुष युगल में, प्रमोद और उनके पुरुष युगल जोड़ीदार मनोज सरकार को इंडोनेशिया के हिकमत रामदानी और उकुन रुकेंदी से 21-14, 18-21, 13-21 से हारकर रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

अपना सातवां करियर वल्र्ड चैंपियनशिप खेल रहे प्रमोद भगत ने अब तक खेली गई छह चैंपियनशिप में सिंगल और डबल्स में कुल 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इसके अलावा, 2007 और 2017 विश्व चैंपियनशिप को छोड़कर, प्रमोद सभी संस्करणों में फाइनल में पहुंचे हैं।

प्रमोद भगत ने कहा, "मैं एकल में अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, युगल में हम बेहतर कर सकते थे। यह जीत मेरे लिए बहुत बड़ी है क्योंकि मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं। यह जीत मुझे बताती है कि मैं आगे बढ़ रहा हूं।"

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

दूसरी ओर, सुकांत कदम पुरुषों की एसएल4 श्रेणी में कांस्य पदक ही जीत सके।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार