बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग: भारत की युवा महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने दो स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष 20 में प्रवेश किया, जबकि लक्ष्य सेन मंगलवार को जारी ताजा बैडमिंटन वल्र्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) विश्व रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर देश के सर्वोच्च रैंक वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

ट्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने पहली बार शीर्ष 20 में प्रवेश किया और उन्हें नंबर 19 पर रखा गया है, जबकि पुरुष एकल में शीर्ष 10 में प्रवेश करने वाले सेन देश के एकमात्र शटलर हैं।

Advertisement

पुरुष एकल रैंकिंग में लक्ष्य एक पायदान चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए जबकि श्रीकांत किदांबी और एचएस प्रणय 11वें और 12वें स्थान पर बने हुए हैं।

पुरुषों की एकल रैंकिंग में अन्य भारतीयों में, समीर वर्मा ने पिछले सप्ताह आस्ट्रेलियन ओपन में भाग लिया था और दूसरे दौर में हट गए थे। वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर आ गए। बी साई प्रणीत एक स्थान की बढ़त के साथ 38वें, जबकि मिथुन मंजुनाथ दो स्थान के फायदे के साथ 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

महिला एकल में, पीवी सिंधु छठे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि पूर्व विश्व नंबर 1 साइना नेहवाल को एक स्थान का फायदा हुआ है। अब वह 32वें स्थान पर आ गई हैं। मालविका बंसोड़ पिछले सप्ताह 35वें स्थान पर बनी रहीं, जबकि आकाशी कश्यप दो पायदान ऊपर 36वें स्थान पर पहुंच गईं। अनुपमा उपाध्याय भारत के लिए शीर्ष लाभ पाने वालों में से थीं क्योंकि वह तीन पायदान चढ़कर 53वें स्थान पर आ गईं।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के साथ भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है; एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला 23वें स्थान पर हैं, जबकि कृष्णा प्रसाद गर्ग/विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला और इशान भटनागर/के. साई प्रतीक ने क्रमश: 35 और 42वां स्थान हासिल किया।

Advertisement

हालांकि, सुर्खियों में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी रही, क्योंकि वे विश्व रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 19 पर पहुंच गईं।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के साथ भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है; एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला 23वें स्थान पर हैं, जबकि कृष्णा प्रसाद गर्ग/विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला और इशान भटनागर/के. साई प्रतीक ने क्रमश: 35 और 42वां स्थान हासिल किया।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार