भारतीय फुटबॉल के इतिहास में पहली बार फीफा द्वारा स्वीकृत रेफरी फैसला समीक्षा प्रणाली वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) सिस्टम का इस्तेमाल नॉक आउट मैचों में किया जाएगा।

Advertisement

वार का इस्तेमाल रियाध में खेली जा रही संतोष ट्रॉफी के लिए 76वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के नॉक आउट मैचों में किया जाएगा। पहला सेमीफाइनल पंजाब और सर्विसेस के बीच बुधवार को खेला जाएगा और यह पहला घरेलू मैच होगा जिसमें रेफरी के लिए वार सुविधाओं का इस्तेमाल होगा।

Advertisement

वार का इस्तेमाल देश की दो शीर्ष प्रोफेशनल लीग-इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और आई लीग में नहीं किया गया है। इसका भारत में 2022 में फीफा महिला अंडर 17 विश्व कप में शुरूआत से और एएफसी महिला एशिया कप में क्वार्टरफाइनल से इस्तेमाल किया गया था।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, वार पहली बार संतोष ट्रॉफी में इस्तेमाल किया जाएगा। हम मैच का प्रसारण करने के लिए 10-12 कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए हमने वार का इस्तेमाल करने के बारे में भी सोचा।

यहां दौरा करने वाले भारतीय पत्रकारों से बात करते हुए कल्याण चौबे ने कहा,हम वार का इस्तेमाल अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में भी करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन कीमत एक बड़ा कारण होगा।

उन्होंने कहा कि रियाध में मैचों-दो सेमीफाइनल, तीसरे स्थान का मैच और फाइनल -का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, एआईएफएफ के यू ट्यूब चैनल और फैनकोड एप पर होगा।

Advertisement

यहां दौरा करने वाले भारतीय पत्रकारों से बात करते हुए कल्याण चौबे ने कहा,हम वार का इस्तेमाल अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में भी करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन कीमत एक बड़ा कारण होगा।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार