हॉकी इंडिया ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए शुक्रवार को 39 सदस्यीय भारतीय पुरुष कोर ग्रुप की घोषणा की।

Advertisement

टीम के यूरोप दौरे से पहले 21 मई को शिविर का समापन होगा, जहां वे एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-2023 के शेष सत्र में बेल्जियम, ग्रेट ब्रिटेन, नीदरलैंड और अर्जेंटीना से भिड़ेंगे।

Advertisement

राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए बुलाए गए कोर ग्रुप में कृष्ण बहादुर पाठक, श्रीजेश परट्टू रवींद्रन, सूरज करकेरा, पवन मलिक, प्रशांत कुमार, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, गुरिंदर सिंह, जुगराज सिंह, मनदीप मोर, नीलम संजीप सेस, संजय, यशदीप सिवाच और दिप्सन टिर्की शामिल हैं।

मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, सुमित, आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मो. राहील मौसीन, मनिंदर सिंह, एस कार्थी, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मंजीत, पवन राजभर को भी कोर ग्रुप में रखा गया है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्तमान में राउरकेला में आयोजित हाल के मैचों में विश्व चैंपियन जर्मनी और आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली जीत के बाद आईएफएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में पूल तालिका में शीर्ष पर है। भारत ने इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मैचों में 19 अंक अर्जित किए हैं, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह 11 गोल के साथ लीग के शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरे हैं।

इस बीच स्पेन 8 मैचों में 17 अंकों के साथ भारत से पीछे है और अर्जेंटीना 12 मैचों में 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्तमान में राउरकेला में आयोजित हाल के मैचों में विश्व चैंपियन जर्मनी और आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली जीत के बाद आईएफएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में पूल तालिका में शीर्ष पर है। भारत ने इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मैचों में 19 अंक अर्जित किए हैं, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह 11 गोल के साथ लीग के शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार