अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के डायरेक्टर करण अदाणी ने 'हाइरॉक्स अहमदाबाद' फिटनेस इवेंट में हिस्सा लेने का अपना अनुभव साझा किया। इस पर उनकी मां और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने करण के इवेंट में हिस्सा लेने पर गर्व जताया।

करण अदाणी ने 'एक्स' पोस्ट में इस प्रतियोगिता को पूरी तरह थका देने वाला लेकिन बेहद रोमांचक बताया। इस पर प्रीति अदाणी ने जवाब देते हुए लिखा, "आप पर बहुत गर्व है।"

करण ने लिखा, "अपनी मर्जी से खुद को इतनी कठिन और चुनौतीपूर्ण स्थिति में डालना और फिर उसका इतना आनंद लेना, वाकई कुछ खास है। अनुशासन आपको शुरुआत करने में मदद करता है। प्रतिबद्धता आपको आगे बढ़ाती रहती है। एक बेहतरीन रेस पार्टनर आपको अपनी पूरी क्षमता से भी आगे जाने के लिए प्रेरित करता है और जब आपकी तीन छोटी बेटियां आपका उत्साह बढ़ा रही हों तो एक नई ऊर्जा मिल जाती है। पूरी तरह थक चुका हूं, लेकिन बेहद उत्साहित भी हूं।"

शारीरिक थकान के बावजूद करण अदाणी ने कहा कि वह इस इवेंट में फिर से हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने लिखा, "अभी से अगले इवेंट के बारे में सोच रहा हूं। यह अनुभव बहुत ही कठिन, लेकिन शानदार था। समझ नहीं आ रहा कि अभी क्या ज्यादा महसूस हो रहा है — थकान या उत्साह। इसे पक्का दोबारा करूंगा। गुजरात आने के लिए हाइरॉक्स का धन्यवाद।"

'हाइरॉक्स अहमदाबाद' में 46 देशों के लगभग 6,000 एथलीट्स और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे गुजरात को एक अंतरराष्ट्रीय फिटनेस-रेसिंग इवेंट का केंद्र बनने का मौका मिला।

गुरुवार को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने इस इवेंट के अहमदाबाद संस्करण का उद्घाटन किया। राज्य सरकार के अनुसार, 26 से 28 नवंबर तक चले इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिटनेस इवेंट में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार