विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक ने आश्वस्त किया है कि वह अब चोटिल नहीं हैं और स्टटगार्ट ओपन में अपना खिताब बचाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

मार्च में पसलियों की चोट के कारण स्वीयाटेक को मियामी ओपन और बिली जीन किंग कप के क्वालीफायर्स से हटना पड़ा था। उन्हें यह चोट इंडियन वेल्स सेमीफाइनल की तैयारी के दौरान लगी थी।

Advertisement

स्वीयाटेक ने स्टटगार्ट में पत्रकारों से कहा, मैं अब चोटिल नहीं हूं और यही बात मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि वारसॉ में मैंने अपना समय थोड़ा आराम करने में बिताया और टेनिस के बारे में कुछ नहीं सोचा।

उन्होंने कहा, मैं शारीरिक रूप से मेहनत कर रही हूं और अपने अभ्यास को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही हूं। अब मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह फिट हूं।

पिछले वर्ष अपने 37 मैच लगातार जीतने के विजय क्रम के दौरान पोलैंड की खिलाड़ी ने स्टटगार्ट में अपना पदार्पण किया था और फाइनल में आर्यना सबालेंका को 6-2, 6-2 से हराकर अपना चौथा खिताब जीता था।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

पीठ की चोट से वापसी करने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट होगा। स्वीयाटेक को पहले राउंड में बाई मिली है और उनका पहला मुकाबला गुरूवार को चीन की झेंग किनवेन से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछले मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने स्वीयाटेक से एक सेट छीना था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार