भारत ने इस साल 7 मार्च से वियतनाम में खेले जाने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप उज्बेकिस्तान 2024 क्वालीफायर राउंड 1 के ग्रुप एफ मैचों के लिए गुरुवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

Advertisement

भारत के अलावा, मेजबान वियतनाम, सिंगापुर और इंडोनेशिया समूह की अन्य तीन टीमें हैं।

Advertisement

क्वालीफायर को आठ ग्रुप में बांटा गया है। आठ ग्रुप विजेता राउंड 2 में आगे बढ़ेंगे, जहां चार सर्वश्रेष्ठ टीम फाइनल में एक स्थान अर्जित करेगी। भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी का मानना है कि उनकी टीम वियतनाम में आगे की चुनौती के लिए तैयार है।

एआईएफएफ ने एक मीडिया विज्ञप्ति में रॉकी के हवाले से कहा, हम बांग्लादेश से वापस आए और चेन्नई में लगभग तीन सप्ताह का कैंप में प्रशिक्षण किया था। इसलिए लड़कियां तैयार हैं। हमने यहां कुछ अभ्यास मैच खेले हैं और निश्चित रूप से सीनियर टीम ने हमें अधिक आत्मविश्वास हासिल करने और अच्छी तैयारी करने में काफी मदद की है।

टीम में कई नई खिलाड़ियों के साथ, मुख्य कोच का मानना है कि इससे बाकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, हमारे पास टीम में कुछ नई खिलाड़ी हैं जो पहले कभी नहीं खेली हैं। वे किसी भी नए खिलाड़ी की तरह उत्साह के साथ आई हैं। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा, हम अपने सभी विरोधियों का सम्मान करेंगे। मेरा मानना है कि मेजबान होने के नाते वियतनाम एक मजबूत टीम होगी, जैसा कि सिंगापुर क्वालीफाई करने की कोशिश करेगा।

उन्होंने कहा, हमारे पास टीम में कुछ नई खिलाड़ी हैं जो पहले कभी नहीं खेली हैं। वे किसी भी नए खिलाड़ी की तरह उत्साह के साथ आई हैं। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार