इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने शुक्रवार को 2022-23 सत्र के प्लेऑफ और मार्च में खेले जाने वाले फाइनल की तारीखों की घोषणा की।

Advertisement

प्लेऑफ की शुरूआत 3 मार्च को होगी और फाइनल 18 मार्च, 2023 को खेला जाएगा। प्लेऑफ नॉकआउट और सेमीफाइनल प्रारूप में खेले जाएंगे। लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें स्वचालित रूप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगी।

Advertisement

तीसरे से छठे के बीच समाप्त होने वाली टीमें अन्य दो सेमीफाइनलिस्टों को निर्धारित करने के लिए सिंगल-लेग प्लेऑफ में शामिल होंगी। आईएसएल के इतिहास में पहली बार छह टीमों के पास लीग स्टेज से आगे बढ़कर आईएसएल ट्रॉफी पर अपना दावा ठोकने का मौका होगा।

मुंबई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी ने पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है और शेष चार स्थानों के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है।

प्लेऑफ का प्रारूप :

नॉकआउट 1 : मार्च 3- नंबर 4 (होम टीम) बनाम नंबर 5।

Advertisement

नॉकआउट 2 : 4 मार्च- नंबर 3 (घरेलू टीम) बनाम नंबर 6।

सेमी-फाइनल 1 - पहला चरण : 7 मार्च - नंबर 1 (घरेलू टीम) बनाम नॉकआउट 1 के विजेता।

सेमी-फाइनल 2 - पहला चरण : 9 मार्च - नंबर 2 (घरेलू टीम) बनाम नॉकआउट 2 का विजेता।

Advertisement

सेमी-फाइनल 1 - पहला चरण : 7 मार्च - नंबर 1 (घरेलू टीम) बनाम नॉकआउट 1 के विजेता।

सेमी-फाइनल 2 - दूसरा चरण : 13 मार्च- नॉकआउट 2 (घरेलू टीम) बनाम नंबर 2 के विजेता।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार