Tomas Martin Etcheverry: इंडियन वेल्स: विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने इंडियन वेल्स के ओपनिंग मुकाबले में अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एत्चेवेरी को तीन घंटे 12 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 6-7(5), 6-1, 6-4 से हरा दिया।

Advertisement

तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता की गुरूवार को तीन घंटे 12 मिनट की जीत सत्र के कई मैराथन मैचों में से एक है। उन्होंने इस सत्र में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 70 प्रतिशत का फैसला निर्णायक सेट में हुआ है।

Advertisement

इस जीत से उनका 2023 में निर्णायक सेटों में 7-0 का रिकॉर्ड हो गया है। उनका ओवरआल रिकॉर्ड 7-3 का है। उनका अगला मुकाबला 15वीं सीड स्पेन के पाब्लो कॉरेनो बुस्ता से होगा।

ब्रिटिश खिलाड़ी ने 20 ब्रेक अंक हासिल किये जिनमें से उन्होंने चार को बदला। उन्होंने पांच ब्रेक अंकों में से चार बचाये। मरे ने मैच में 28 विनर्स लगाए और छठे एस के साथ मैच समाप्त किया।

इस जीत से उनका 2023 में निर्णायक सेटों में 7-0 का रिकॉर्ड हो गया है। उनका ओवरआल रिकॉर्ड 7-3 का है। उनका अगला मुकाबला 15वीं सीड स्पेन के पाब्लो कॉरेनो बुस्ता से होगा।

आरआर

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार