नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय आइस हॉकी टीम ने आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पुरुषों की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप-2023 जीत ली है। लेह, लद्दाख में आयोजित इस प्रतियोगिता का यह 12वां संस्करण था।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी की टीम ने फाइनल में लद्दाख स्काउट्स को 1-0 के स्कोर से हराया। यह लगातार तीसरी बार है, जब पर्वतीय प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने इस प्रमुख राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता है। दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया था।

Advertisement

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीबीपी देश में साहसिक खेलों में अग्रणी रही है और देश में पर्वतारोहण और संबद्ध खेलों का एक अद्वितीय रिकॉर्ड धारण करती है। इसी कड़ी में आईटीबीपी ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती है।

जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी की टीम ने फाइनल में लद्दाख स्काउट्स को 1-0 के स्कोर से हराया। यह लगातार तीसरी बार है, जब पर्वतीय प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने इस प्रमुख राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता है। दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया था।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार