यहां गुरुवार रात खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने पहुंचे मशहूर गायक कैलाश खेर समारोह के दौरान आपा खो बैठे। वायरल हुए वीडियो में खेर गुस्से में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें एक घंटे तक इंतजार कराया गया। उन्होंने दर्शकों से शिष्टाचार सीखने को कहा।

Advertisement

वह कहते हैं, यह कैसा खेलो इंडिया है? क्या ऐसा होता है? यह इस तरह काम नहीं करता है और आगे कहते हैं कि कल्पना कीजिए कि एक स्टार को इतना नुकसान उठाना पड़ा। खिलाड़ियों को कितना नुकसान उठाना पड़ा होगा।

Advertisement

खबरों में कहा गया है कि कैलाश खेर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, इससे वह नाराज हो गए।

हालांकि, उद्घाटन समारोह के अंत में कैलाश खेर ने अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिया. स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों ने उनके गानों पर डांस किया। उन्होंने बम बम बम, मंगल मंगल, गौरा आदि अपने सुपरहिट गाने गाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार