स्टार स्ट्राइकर लियोनल मैसी ने अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल दागा और अर्जेंटीना ने कुराकाओ को एकतरफा मैत्री मैच में 7-0 के बड़े अंतर से रौंद दिया।

Advertisement

मैसी ने पहले हाफ में हैट्रिक जमाई और विश्व चैंपियन ने मंगलवार रात पहले 35 मिनट में 5-0 की बढ़त बना ली। अर्जेंटीना ने आधे समय के बाद 86वीं रैंकिंग की टीम के खिलाफ दो गोल और दागे।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना के कप्तान मैसी ने अपने देश के लिए 174 मैचों में 102 गोल दाग दिए हैं।

अर्जेंटीना ने मैच में शानदार शुरूआत की और मैसी ने अपना मार्कर को छकाते हुए बेहतरीन शॉट लगाकर पहला गोल दाग दिया।

निको गोंजालेज ने हैडर से बढ़त को 2-0 पहुंचा दिया। मैसी ने आधे घंटे के समय के बाद टीम का तीसरा गोल दागा।

पेरिस सेंट जर्मेन के फॉरवर्ड ने एंजो फर्नांडेज को एक बढ़िया पास दिया जिन्होंने 20 गज की दूरी से अपने पहले प्रयास से गोलकीपर एलॉय रूम को छका दिया।

Advertisement

35 वर्षीय मैसी ने अपनी उम्र को धत्ता बताते हुए बॉक्स में अकेले दौड़ लगाई और आराम से गेंद को रूम के पास से निकाल दिया।

मेजबान ने हाफ टाइम के बाद अपनी गंभीरता कम कर दी लेकिन खेल पर उनकी श्रेष्ठता बनी रही।

एंजेल डी मारिया ने 78वें मिनट में पेनल्टी पर छठा गोल दागा जबकि पाउलो डीबाला ने समाप्ति से तीन मिनट पहले अर्जेंटीना का सातवां गोल दाग दिया।

Advertisement

मेजबान ने हाफ टाइम के बाद अपनी गंभीरता कम कर दी लेकिन खेल पर उनकी श्रेष्ठता बनी रही।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार