Sunil Chhetri Visits Mumbai Indians: भारत की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम, फीफा मेंस इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान पनामा के खिलाफ एक 'दोस्ताना मैच' की मेजबानी करने जा रही है। इसके बाद भारतीय टीम इस साल उरुग्वे, ब्राजील और न्यूजीलैंड का सामना करेगी। पूर्व कप्तान सुनील छेत्री इससे बेहद खुश हैं, लेकिन उन्हें इसका भी मलाल है कि लगभग 2 दशकों के करियर में उन्हें खुद ऐसा मौका नहीं मिल सका।

Advertisement

सितंबर में होने वाला यह मुकाबला फिलहाल 2026 में वर्ल्ड कप खेलने वाली टीमों के खिलाफ भारत के चार निर्धारित मुकाबलों में पहला होगा। इसके बाद भारतीय टीम 3 अक्टूबर को ब्राजील का सामना करेगी, जिसके बाद 6 अक्टूबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम (कोलकाता) में उरुग्वे का सामना करने के बाद 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।

Sunil Chhetri Visits Mumbai Indians: भारत की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम, फीफा मेंस इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान पनामा के खिलाफ एक 'दोस्ताना मैच' की मेजबानी करने जा रही है। इसके बाद भारतीय टीम इस साल उरुग्वे, ब्राजील और न्यूजीलैंड का सामना करेगी। पूर्व कप्तान सुनील छेत्री इससे बेहद खुश हैं, लेकिन उन्हें इसका भी मलाल है कि लगभग 2 दशकों के करियर में उन्हें खुद ऐसा मौका नहीं मिल सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके साथ ही नेपाल में आई भयंकर बाढ़ पर भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने कहा, "यह बहुत भयावह है। मेरे कई जानने वाले नेपाल में रहते हैं। अच्छी बात यह है कि मेरा परिवार वहां नहीं था, लेकिन मैं बता नहीं सकता कि यह कितना बड़ा नुकसान है। मुझे उम्मीद है कि इस इलाके के सभी लोग आगे आएंगे और उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार