एडिलेड, नौंवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की पाउला बादौसा एडिलेड इंटरनेशनल 2 के सेमीफाइनल मैच से दायीं जांघ की चोट के कारण हट गयीं हैं। उन्हें सेमीफाइनल में पांचवीं सीड रूस की दारिया कसात्किना से खेलना था। टूर्नामेंट आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

बादौसा के हटने से कसात्किना को वाकओवर के जरिये शनिवार के फाइनल में प्रवेश मिल गया।

Advertisement

बादौसा को ब्राजील की बीट्रिज हद्दाद मायिया से ढाई घंटे से अधिक समय तक क्वार्टरफाइनल मैच खेलना पड़ा था। पहला सेट 74 मिनट और दूसरा सेट 81 मिनट चला था।

स्पेनिश खिलाड़ी हालांकि अब भी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की उम्मीद कर रही हैं जो सोमवार से मेलबर्न में शुरू हो रहा है।

बादौसा को ब्राजील की बीट्रिज हद्दाद मायिया से ढाई घंटे से अधिक समय तक क्वार्टरफाइनल मैच खेलना पड़ा था। पहला सेट 74 मिनट और दूसरा सेट 81 मिनट चला था।

Also Read: LIVE Score

Advertisement

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार