आरबी लीपजिग ने बुधवार को यहां शाख्तर डोनेस्क को 4-0 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग के 16वें दौर में प्रवेश किया। मार्को रोज की टीम रियाल मैड्रिड के ठीक पीछे 12 अंकों के साथ ग्रुप एफ में दूसरे स्थान पर रही, जबकि यूक्रेनी टीम तीसरे स्थान पर रही, जिसके बाद वह यूईएफए यूरोपा लीग में शामिल हो जाएगी।
Advertisement
लीपजिग इस प्रकार जीत के बाद तीसरी बार चैंपियंस लीग के नॉकआउट चरण में पहुंच गए।
Advertisement
Also Read: Today Live Match Scorecard
लीपजि़ग मिडफील्डर एमिल फोर्सबर्ग ने कहा, "हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। हमने इस सीजन की प्रतियोगिता को अच्छी तरह से शुरू नहीं किया था, लेकिन आगे जिस तरह से टीम के खिलाड़ियों ने खेल को संभाला वह काफी उत्साहवर्धक है।"