फीफा ने घोषणा की है कि उसे 2027 फुटबॉल महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए सदस्य देशों से कुल चार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
Advertisement
बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड ने संयुक्त रूप से टूनार्मेंट की मेजबानी करने की अपनी इच्छा जताई है। संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको भी एक साथ होस्ट करना चाहते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने भी फीफा को अपनी इच्छा जता दी है।
Advertisement
होस्ट करने की इच्छा जताने वाले देशों को फीफा अब बिडिंग अग्रीमेंट भेजेगा और उन्हें अपनी भागीदारी की पुष्टि 19 मई, 2023 से पहले करनी होगी।
Also Read: IPL T20 Points Table
फीफा 17 मई, 2024 को मेजबानी पर फैसला करेगा।