अनुभवी खिलाड़ी अचंत शरत कमल (आईओसीएल) और जी सत्यन (ओएनजीसी) के बीच 41वें पीएसपीबी अंतर इकाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement

पुरुष एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में शरत ने पहला गेम युवा खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्य से 6-11 से गंवाया लेकिन फिर अपने बेसिक्स पर लौटे और अगले चार गेम 11-9, 11-9, 11-7, 11-8 से जीतते हुए 4-1 से बेस्ट ऑफ सेवन का मुकाबला जीत लिया।

Advertisement

अगले सेमीफाइनल में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सत्यन ने अपने टीम साथी सौरभ साहा को आसानी से 4-0 (11-8, 11-8, 11-6, 11-8) से पराजित किया। फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।

महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में युवा और अनुभव का मुकाबला हुआ। पहले सेमीफाइनल में प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ी यशस्विनी घोरपड़े (आयल) ने दिव्या देशपांडे (ओएनजीसी) को 4-2 (11-4, 11-8, 3-11, 3-11, 11-6, 11-9) से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में टी रीथ रिश्या (आईओसीएल) ने अपनी टीम साथी और जूनियर खिलाड़ी जेनिफर वर्घीस को 4-3 (5-11, 10-12, 11-9, 6-11, 11-8, 11-7, 11-4) से पराजित किया।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

वेटरन फाइनल पंकज गुप्ता (ओएनजीसी) और उनके टीम साथी एलवी ठाकरे के बीच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार