भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को रविवार को स्पेन मास्टर्स के फाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से एकतरफा अंदाज में 8-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

विश्व की 11वें नंबर की खिलाड़ी और टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु का वर्ष का यह पहला फाइनल था।

Advertisement

मैड्रिड में इस बीडब्लूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट से पहले सिंधु बीडब्लूएफ वल्र्ड टूर 2023 के किसी भी टूर्नामेंट में दूसरे दौर से आगे नहीं जा पायी थी।

12वें नंबर की तुनजुंग ने इससे पहले सेमीफाइनल में टॉप सीड और पूर्व ओलम्पिक चैंपियन कैरोलिना मारिन को हराया था।

दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु तुनजुंग के खिलाफ कुछ भी नहीं कर पायीं और उन्हें मात्र 28 मिनट में हार का सामना करना पड़ा।

23 वर्षीय तुनजुंग की सिंधु के खिलाफ आठ मुकाबलों में यह पहली जीत है और उनका यह पहला वल्र्ड टूर खिताब है।

Advertisement

दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु तुनजुंग के खिलाफ कुछ भी नहीं कर पायीं और उन्हें मात्र 28 मिनट में हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार