केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने इन निराशाजनक सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में संभावित बदलाव का संकेत दिया है।

मैच के बाद कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, "मुझे लगता है कि सीरीज हारने के बाद हमेशा बदलावों की बात होती है। यह सही भी है। हम लगातार दो गेम हार गए। हम एक बहुत अच्छी टीम हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमें नंबर 1 पर वापस आना है तो हमें थोड़ा और बेहतर होने की ज़रूरत है। शायद स्टाइल में बदलाव हो, कुछ मामलों में खिलाड़ियों में बदलाव हो। हमें कुछ सप्ताह दीजिए, हम इस पर काम करेंगे।"

कमिंस ने कहा, "सीरीज में 2-1 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में बदलाव पर सोचना होगा।"

उन्होंने कहा, "सीरीज में हम 1-0 से आगे थे। इस मैच में भी शुरुआती 3 दिन हमारे पक्ष में थे। इसके बावजूद हारना निराशाजनक रहा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में दक्षिण अफ्रीका दौरा कब होगा। हममें से कई लोगों के लिए यहां की यह आखिरी टूर हो सकती है। इस सीरीज के बारे में हम लंबे समय से बात कर रहे थे, लेकिन हम अच्छा नहीं खेल पाए।"

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 5 टेस्ट सीरीज में तीसरी टेस्ट सीरीज गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मई 2024 के बाद पहली बार रैंकिंग में नंबर 1 की जगह गंवा दी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में तीसरे स्थान पर आ गए।

उन्होंने कहा, "सीरीज में हम 1-0 से आगे थे। इस मैच में भी शुरुआती 3 दिन हमारे पक्ष में थे। इसके बावजूद हारना निराशाजनक रहा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में दक्षिण अफ्रीका दौरा कब होगा। हममें से कई लोगों के लिए यहां की यह आखिरी टूर हो सकती है। इस सीरीज के बारे में हम लंबे समय से बात कर रहे थे, लेकिन हम अच्छा नहीं खेल पाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार