कार्लोस अल्काराज ने सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। अल्काराज ने सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर जेवरेव को 6-4, 6-3 से हराकर लगातार सातवीं बार टूर-लेवल फाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

फाइनल में कार्लोस अल्काराज के सामने एक बार फिर जानिक सिनर होंगे।

Advertisement

अल्काराज और सिनर के बीच इस साल का चौथा और कुल 14वां मैच खेला जाएगा।

अल्काराज ने कहा, "मैं सिनर के खिलाफ एक बार फिर खेलने के लिए उत्सुक हूं। हर मैच में हम अपना स्तर ऊंचा उठाने की कोशिश करते हैं। मैं चुनौती लेने के लिए तैयार हूं। मैं उन गलतियों को सुधारने के लिए तैयार हूं, जो मैंने पिछले मैच में की थी।"

एटीपी के मुताबिक, 22 साल और तीन महीने की उम्र में अल्काराज राफेल नडाल (20) और नोवाक जोकोविच (21) के बाद नौ मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

अपने नौवें एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल (7-1) और पिछले साल इंडियन वेल्स खिताब जीतने के बाद से हार्ड कोर्ट पर अपने पहले फाइनल में पहुंचकर अल्काराज ने मोंटे-कार्लो और रोम में अपने खिताबों के बाद इस प्रतिष्ठित स्तर पर अपनी जीत का सिलसिला 16 मैचों तक पहुंचाया।

Advertisement

इससे पहले, गत विजेता सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-6(4), 6-2 से जीत हासिल की और अपने आठवें एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचे। सिनर ने विश्व के 136वें नंबर के खिलाड़ी टेरेंस एटमाने को हराया।

अपने नौवें एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल (7-1) और पिछले साल इंडियन वेल्स खिताब जीतने के बाद से हार्ड कोर्ट पर अपने पहले फाइनल में पहुंचकर अल्काराज ने मोंटे-कार्लो और रोम में अपने खिताबों के बाद इस प्रतिष्ठित स्तर पर अपनी जीत का सिलसिला 16 मैचों तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

एटमाने बेशक सिनर से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना पाए। लेकिन, इस टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर 67 स्थानों की छलांग लगाकर अपने करियर के सर्वोच्च 69वें स्थान पर पहुंच गए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार