आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे सीजन में पृथ्वीराज योद्धाज ने बुधवार को चेरो आर्चर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 से आसान जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में पृथ्वीराज योद्धाज को जीत के लिए तीन सडन डेथ टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा था, लेकिन इस बार टीम ने किसी तरह का दबाव नहीं दिखाया और एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

योद्धाज की जीत में 16 वर्षीय रिकर्व आर्चर गाथा आनंदराव खडाके और एशियन गेम्स के कंपाउंड मेडलिस्ट गणेश थिरुमुरु की बेहतरीन शूटिंग का अहम योगदान रहा। आनंदराव ने 60 में से 58 अंक हासिल किए, जबकि गणेश ने 59 अंक जुटाए।

इस जीत के साथ, योद्धाज ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ा और आठ अंकों तक पहुंच गए, जबकि चेरो आर्चर्स को अब लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है।

आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल), दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित आर्चरी लीग है, जिसे आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शुरू किया है। इसमें छह टीमें और कुल 48 आर्चर शामिल हैं, जिनमें 36 भारतीय और 12 बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। हैदराबाद के पीपल्स प्लाजा में हो रही यह लीग 18 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होगी, जिसमें सेमीफाइनल की टॉप चार टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

पिछले मुकाबले से आगे बढ़ते हुए, ऐसा लगा कि दोनों टीमों के बीच बहुत कम अंतर होगा क्योंकि उन्होंने पहला सेट 75-75 से टाई किया, लेकिन दूसरा सेट चेरो के हाथ से निकल गया क्योंकि कुमकुम मोहोद के पास आखिरी तीर चलाने के लिए बहुत कम समय बचा था और वह सिर्फ 7 अंक ही हासिल कर पाईं, जबकि योद्धाज ने चार बार 10 अंक हासिल करके सेट को मजबूती से खत्म किया।

इसके बाद तीसरे सेट से पहले यूएसए की केसी कॉफहोल्ड ने कुमकुम की जगह ली, लेकिन उन्होंने 8 अंक के साथ शुरुआत की, जिससे योद्धाज को मौका मिल गया और गाथा ने उस सेट में दो बार 10 अंक हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया। मैथियास ग्रांडे ने शांति से सेट और मैच 77-74 से अपने नाम किया।

गुरुवार को लीग चरण अपने निर्णायक दौर में प्रवेश करेगा। दिन के पहले मुकाबले में पृथ्वीराज योद्धाज की नजर चोला चीफ्स के अस्थिर प्रदर्शन का फायदा उठाकर सेमीफाइनल के और करीब पहुंचने पर होगी।

इसके बाद तीसरे सेट से पहले यूएसए की केसी कॉफहोल्ड ने कुमकुम की जगह ली, लेकिन उन्होंने 8 अंक के साथ शुरुआत की, जिससे योद्धाज को मौका मिल गया और गाथा ने उस सेट में दो बार 10 अंक हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया। मैथियास ग्रांडे ने शांति से सेट और मैच 77-74 से अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार