एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने सोमवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में राउंड ऑफ 16 में अपने ही देश के साहिल जाधव को हराकर कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

गणेश ने साहिल पर 148-149 से जीत दर्ज की। साहिल का क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय कंपाउंड पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा स्कोर था। अब उनका मुकाबला चीनी ताइपे के चिएह-लुन चेन से होगा। गणेश ने अपने व्यक्तिगत अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के तीरंदाज सोस्टार अंडारू रिनाल्डी पर 144-142 की जीत के साथ की, जबकि साहिल ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया के जामियांगोंबो पुरेवदोर्ज को 149-137 से हराकर शुरुआत की थी।

इससे पहले, कंपाउंड पुरुष, महिला और मिश्रित टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत की कंपाउंड महिला और पुरुष टीमों ने क्रमशः कजाकिस्तान और भूटान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमें 30 सितंबर को अपने-अपने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया का सामना करेंगी।

गणेश ने साहिल पर 148-149 से जीत दर्ज की। साहिल का क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय कंपाउंड पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा स्कोर था। अब उनका मुकाबला चीनी ताइपे के चिएह-लुन चेन से होगा। गणेश ने अपने व्यक्तिगत अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के तीरंदाज सोस्टार अंडारू रिनाल्डी पर 144-142 की जीत के साथ की, जबकि साहिल ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया के जामियांगोंबो पुरेवदोर्ज को 149-137 से हराकर शुरुआत की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, कंपाउंड और रिकर्व मिश्रित टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने राउंड ऑफ 16 में मंगोलिया की टीम को 160-146 से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 159-154 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। कंपाउंड मिक्स्ड टीम प्रतियोगिता भी अहम होगी। चूंकि यह इवेंट एलए28 में अपना ऐतिहासिक ओलंपिक डेब्यू करने जा रहा है, इसलिए एशियन गेम्स में एक कोटा स्थान उपलब्ध है, जिससे महाद्वीपीय सम्मान की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार