भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में टीम ने साउथ कोरिया को 63-31 से शिकस्त दी।

Advertisement

सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और साउथ कोरिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय रेडिंग यूनिट ने पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कोरिया के 23 प्वाइंट्स के मुकाबले 38 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंस ने कई सफल टैकल के साथ-साथ रेडर्स का भरपूर साथ निभाया।

पहले हाफ में भारतीय रेडर्स पूरी तरह से हावी रहे और उन्होंने 34-14 की बड़ी बढ़त हासिल की। पहले हाफ में ही टीम ने 23 रेड प्वाइंट्स और सात बोनस प्वाइंट्स हासिल किए, साथ ही दो बार कोरिया को ऑलआउट किया, जिसका कोरिया के पास कोई जवाब नहीं था। कोरिया के रेडर्स भारतीय डिफेंस लाइन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और ब्रेक से पहले केवल 10 टच प्वाइंट्स ही हासिल कर पाए।

दूसरे हाफ में भी भारत के खेल का अंदाज वैसा ही रहा। साउथ कोरिया ने थोड़ी और टक्कर देने की कोशिश की लेकिन कभी भी वापसी की उम्मीद नहीं जगा पाई। खेल दोबारा शुरू होने के बाद भारत ने 29 और प्वाइंट्स जोड़े। भारतीय टीम ने जापान को एक बार और ऑलआउट किया और मैच में अपने बोनस प्वाइंट्स की संख्या 17 तक पहुंचाई। वहीं, कोरिया ने 17 प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन यह अंतर को पाटने के लिए काफी नहीं थे।

पहले हाफ में भारतीय रेडर्स पूरी तरह से हावी रहे और उन्होंने 34-14 की बड़ी बढ़त हासिल की। पहले हाफ में ही टीम ने 23 रेड प्वाइंट्स और सात बोनस प्वाइंट्स हासिल किए, साथ ही दो बार कोरिया को ऑलआउट किया, जिसका कोरिया के पास कोई जवाब नहीं था। कोरिया के रेडर्स भारतीय डिफेंस लाइन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और ब्रेक से पहले केवल 10 टच प्वाइंट्स ही हासिल कर पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशियन गेम्स में कबड्डी के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। अब तक हुए 13 टूर्नामेंट्स में से 11 बार भारत ने स्वर्ण पदक जीता है। पुरुष टीम ने 9 में से 8 बार स्वर्ण जीता है, केवल जकार्ता 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और कांस्य पदक मिला था। महिला टीम ने चार में से तीन बार स्वर्ण जीता है और 2018 में रजत पदक हासिल किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार