Asian Games:  दो बार की मौजूदा अंडर-20 चैंपियन अंतिम पंघल ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मंगोलिया की बैट-ओचिर बोलोरतुया को हराकर 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

Advertisement

मौजूदा एशियाई चैंपियन अंतिम, जो अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की अकारी फुजिनामी से हार गई थी, वो रेपचेज के माध्यम से कांस्य पदक मुकाबले में आगे बढ़ी।

Advertisement

इस बीच पूजा गहलोत महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किग्रा सेमीफाइनल कांस्य पदक मैच में उज्बेकिस्तान की अकतेंगे क्यूनिमजेवा से 2-9 से हारकर पदक से चूक गईं।

पूजा इससे पहले सेमीफाइनल में दो बार की एशियाई चैंपियन जापान की रेमिना योशिमोटो से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गईं थीं।

वहीं, ग्रीको-रोमन पहलवान नवीन को 130 किग्रा कांस्य पदक मुकाबले में दक्षिण कोरिया के मिनसोक किम के हाथों 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार