Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराया। आइए आपको बताते हैं एशियन गेम्स के इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है महिला हॉकी में गोल्ड मेडल।

1982: एशियन गेम्स में महिला हॉकी को पहली बार 1982 में शामिल किया गया। पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा है और टीम इंडिया ने बिना कोई मैच गंवाए गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को शिकस्त दी, जिसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

1986: साउथ कोरिया ने 1986 में हुए एशियन गेम्स में जबरदस्त वापसी की। इस बार टीम पहली बार गोल्ड मेडल को अपने नाम करने में सफल रही। साउथ कोरिया ने फाइनल मुकाबले में जापान को शिकस्त दी। जापान को सिल्वर मेडल मिला तो भारत को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

1990: एशियन गेम्स में महिला हॉकी के तीसरे संस्करण में साउथ कोरिया का दबदबा बरकरार रहा। साउथ कोरिया को इस बार गोल्ड मेडल जीतने के लिए चीन से कड़ी टक्कर मिली। चीन ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि जापान को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

1994: साउथ कोरिया ने 1994 में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की। टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को एकतरफा अंदाज में हराया। जापान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया तो चीन को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

1998: एशियन गेम्स 1998 में साउथ कोरिया लगातार चौथी बार चैंपियन बना। कोरिया ने गोल्ड मेडल के लिए हुए फाइनल मैच में भारत को शिकस्त दी। भारत को सिल्वर मेडल मिला, जबकि चीन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

2002: इस एशियन गेम्स में चीन ने दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। चीन ने फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को हराते हुए उनकी बादशाहत को खत्म किया। साउथ कोरिया को 16 साल बाद एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, तो जापान ने ब्रॉन्ज जीता।

2006: चीन का दबदबा एशियन गेम्स 2006 मे भी बरकरार रहा। फाइनल मुकाबले में चीन ने इस बार जापान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जापान ने सिल्वर जीता और भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल आया।

2010: लगातार तीसरी बार चीन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा। चीन की टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को शिकस्त दी। साउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि जापान को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

2014: एशियन गेम्स 2014 में साउथ कोरिया ने 1998 के बाद पहली बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। टीम ने फाइनल में पिछले तीन एशियन गेम्स की चैंपियन रही चीन को हराया। वहीं भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया।

2018: इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स 2018 में जापान चीन और साउथ कोरिया जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में पहुंचा। जापान ने फाइनल में भारत को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम को सिल्वर मिला तो चीन को इस बार ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

2022: एशियन गेम्स 2022 में चीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीन ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। साउथ कोरिया ने सिल्वर जीता, जबकि भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल आया।

2018: इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स 2018 में जापान चीन और साउथ कोरिया जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में पहुंचा। जापान ने फाइनल में भारत को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम को सिल्वर मिला तो चीन को इस बार ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार