एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा। भारतीय दल को आर्चरी में 2 गोल्ड मेडल मिले। आर्चरी टीम की सफलता पर कोच जीवनजोत सिंह ने प्रसन्नता जताई है और कहा है कि इस खेल में हमें कुल 9 से 10 पदक की उम्मीद है।

Advertisement

आर्चरी में भारतीय दल की स्वर्णिम सफलता के बाद आईएएनएस से बात करते हुए जीवनजोत सिंह ने कहा, "हमारा प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा रहा है। हमारे मैच अभी भी बाकी हैं। हमें उम्मीद है कि हम यहां से 9 से 10 मेडल घर लाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले एशियन गेम्स में देश को 9 मेडल दिलाए थे। हम उससे कम नहीं जीतेंगे। हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही है। इसके लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा। सरकार ने हमें भारत और जापान दोनों जगह बेहतरीन सुविधाएं दीं। इसकी वजह से एथलीट यहां बिना किसी चिंता या डर के प्रदर्शन कर पा रहे हैं। मैं अपने सभी देशवासियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मैचों से पहले और मैचों के दौरान हमारा साथ दिया और आगे भी देते रहेंगे।"

भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने बुधवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस टीम में चिकिथा तानिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम शामिल थीं।

इसके बाद, राजेश जाधव और चिकिथा तानिपार्थी की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को एक रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता।

फाइनल में मुकाबला 157-157 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद भारतीय जोड़ी ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया के पार्क जुंगयून और चोई योंगही को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट का कोटा भी हासिल कर लिया है। यह इवेंट पहली बार ओलंपिक में शामिल किया जाएगा।

इसके बाद, राजेश जाधव और चिकिथा तानिपार्थी की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को एक रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार