एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को मेंस 400 मीटर टी47 स्पर्धा के फाइनल में दिलीप महादु गावित (टी46 कैटेगरी) ने गोल्ड जीता, जबकि भाविककुमार भरवाड़ ने सिल्वर अपने नाम किया। इससे पहले गावित ने मेंस 100 मीटर टी47 इवेंट में भी गोल्ड अपने नाम किया था। ऐसे में यह उनका दूसरा गोल्ड रहा।
नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में गावित ने 400 मीटर टी47 इवेंट में 48.27 सेकंड का समय लेकर पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, भाविककुमार 49.31 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जापान के काकेरु इशिदा ने 49.58 सेकंड का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
एशियन पैरा गेम्स में गावित का यह गोल्ड भारत के लिए 20वां स्वर्ण रहा। आइची-नागोया में भारतीय दल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इन पैरा गेम्स में यह गावित का दूसरा स्वर्ण पदक है।
इससे पहले, गावित (टी46 कैटेगरी) ने 100 मीटर टी47 इवेंट में 10.69 सेकंड का बेहतरीन समय निकालते हुए गोल्ड जीता। इसी स्पर्धा में बेसिल (T47 कैटेगरी) ने 10.72 सेकंड का समय लेकर सिल्वर जीता और एक नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।
इससे पहले, दिलीप गावित ने 2022 एशियन पैरा गेम्स के मेंस 400 मीटर टी47 इवेंट में गोल्ड जीता था। उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक में भी पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर देश को गौरवान्वित किया था।
महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित तोरण डोंगारी नामक छोटे से गांव में जन्मे दिलीप गावित एक साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े। उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब 5-6 साल की उम्र में वे एक पेड़ से गिर गए, जिससे उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गई।
इससे पहले, दिलीप गावित ने 2022 एशियन पैरा गेम्स के मेंस 400 मीटर टी47 इवेंट में गोल्ड जीता था। उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक में भी पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर देश को गौरवान्वित किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS