भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को पुरुषों की हाई जंप टी63 फाइनल में तीनों पदक अपने नाम किए। इस स्पर्धा में शैलेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि वरुण भाटी को सिल्वर और राहुल को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

शैलेश ने 1.89 मीटर की बेहतरीन छलांग लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, वरुण ने 1.84 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान अपने नाम किया। राहुल ने 1.81 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पोडियम में तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने पुरुषों की हाई जंप टी42/टी63 स्पर्धा में एक बार फिर तीनों पदक जीतकर 2022 के अपने प्रदर्शन को दोहराया। इन खेलों में यह भारत की ओर से तीनों पदक जीतने का तीसरा मौका था। इससे पहले, मेंस डिस्कस थ्रो एफ44/64 स्पर्धा में देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में और पुरुषों की शॉट पुट एफ46 फाइनल में सचिन खिलारी के नेतृत्व में भारत ने तीनों पदक जीते थे।

वरुण उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक बेहतरीन भारतीय पैरा हाई जंपर हैं। पैरालंपिक मंच पर उन्हें पहली बड़ी सफलता 2016 के रियो पैरालंपिक खेलों में मिली, जहां उन्होंने 1.86 मीटर की छलांग लगाकर मेंस हाई जंप टी42 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में ब्रॉन्ज मेडल और एशियन पैरा गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीता, जहां उन्होंने 1.82 मीटर की ऊंचाई पार की थी। हाल ही में, नई दिल्ली में आयोजित 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 1.85 मीटर की छलांग लगाकर मेंस हाई जंप टी63 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वरुण उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक बेहतरीन भारतीय पैरा हाई जंपर हैं। पैरालंपिक मंच पर उन्हें पहली बड़ी सफलता 2016 के रियो पैरालंपिक खेलों में मिली, जहां उन्होंने 1.86 मीटर की छलांग लगाकर मेंस हाई जंप टी42 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार