भारत के रवि रोंगाली ने बुधवार को जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ40 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 10.02 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया।

रोंगाली ने अपने दूसरे प्रयास में मेडल हासिल किया। इससे पहले, उन्होंने अपने पहले प्रयास में 9.21 मीटर का थ्रो किया था। उनका तीसरा प्रयास फाउल रहा जबकि चौथे प्रयास में उन्होंने 9.95 मीटर और पांचवें प्रयास में 9.63 मीटर की दूरी तय की। उनका छठा और अंतिम प्रयास भी फाउल रहा।

इराक के घर्राह तनाइश ने 10.78 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि मलेशिया के गन-एर्डेन गनसुख ने 10.30 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ रवि रोंगाली की महाद्वीपीय पैरा-स्पोर्ट्स इवेंट में उपलब्धियों में एक और मेडल जुड़ गया है। हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स 2023 में उन्होंने पुरुषों के शॉट पुट एफ40 इवेंट में 9.92 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। तब वह तनाइश के पीछे रहे थे, जिन्होंने 10.80 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

इससे पहले, आयुष वर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ53 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। आयुष ने 8.16 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। उन्होंने ईरान के अलीरेजा हेमामी (8.09 मीटर - सिल्वर मेडल) और कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिकालीयेव (6.81 मीटर - ब्रॉन्ज मेडल) को पीछे छोड़ा।भारत ने पुरुषों के शॉट पुट एफ46 इवेंट में भी तीनों मेडल अपने नाम किए। पेरिस पैरालंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट सचिन खिलारी ने 15.79 मीटर के 'गेम्स रिकॉर्ड' थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि मोहम्मद यासिर ने 15.06 मीटर के अपने सीजन-बेस्ट प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रवीण ने 13.83 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इराक के घर्राह तनाइश ने 10.78 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि मलेशिया के गन-एर्डेन गनसुख ने 10.30 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ रवि रोंगाली की महाद्वीपीय पैरा-स्पोर्ट्स इवेंट में उपलब्धियों में एक और मेडल जुड़ गया है। हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स 2023 में उन्होंने पुरुषों के शॉट पुट एफ40 इवेंट में 9.92 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। तब वह तनाइश के पीछे रहे थे, जिन्होंने 10.80 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार