हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 में शिकस्त देकर मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक यादगार दोहरी जीत पूरी की।

लक्ष्य सेन इस साल की शुरुआत में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उपविजेता रहे थे। लक्ष्य से पहले भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन, क्रिस्टी के खिलाफ अपने पिछले चार मुकाबलों में से तीन हार चुके थे। हालांकि, उन्हें पूरा भरोसा था कि वे इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हरा सकते हैं, जिसे उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी हराया था।

जर्मनी के सारब्रुकन में पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की और जल्द ही 8-4 की बढ़त बना ली। क्रिस्टी ने स्कोर 9-8 करके फासला कम किया, लेकिन एक रैली के दौरान नेट कॉर्ड (शटल का नेट से टकराकर दूसरी तरफ गिरना) की मदद से लक्ष्य ने फिर से बढ़त हासिल कर ली।

जल्द ही लक्ष्य अपनी लय में आ गए। उन्होंने अपने दमदार स्मैश और बेहतरीन शॉट्स की मदद से रैलियां जीतीं और 16-10 की बढ़त बनाने के बाद स्कोर 18-12 तक पहुंचा दिया। इसके बाद क्रिस्टी की सर्विस गलती से लक्ष्य को तीन गेम प्वाइंट्स मिल गए, और जब क्रिस्टी का शॉट नेट में लगा, तो लक्ष्य ने पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में भी लक्ष्य ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 6-3 की अच्छी बढ़त बनाई और पूरे गेम के दौरान आगे रहते हुए इंटरवल तक 4 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

जल्द ही लक्ष्य अपनी लय में आ गए। उन्होंने अपने दमदार स्मैश और बेहतरीन शॉट्स की मदद से रैलियां जीतीं और 16-10 की बढ़त बनाने के बाद स्कोर 18-12 तक पहुंचा दिया। इसके बाद क्रिस्टी की सर्विस गलती से लक्ष्य को तीन गेम प्वाइंट्स मिल गए, और जब क्रिस्टी का शॉट नेट में लगा, तो लक्ष्य ने पहला गेम जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार